राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के प्रतियोगिता में शिवम इंटरनेशल स्कूल के आस्था ने मारी बाजी


राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के प्रतियोगिता में शिवम इंटरनेशल स्कूल के आस्था ने मारी  बाजी 




यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना एवं राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।

इसी दिन वर्ष 1928 में महान भौतिक वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे बाद में “रमन प्रभाव” कहा गया। इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम एशियाई थे।

इस अवसर पर केन्द्र द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है

1. कार्यक्रम का उद्घाटन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्र के सभागार में माननीय सम्राट चैधरी, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री स्नेहाशीष दास (विभागाध्यक्ष, गणित एवं विज्ञान विभाग, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार), श्री श्रीनू अप्पिकोण्डा (परियोजना समन्वयक, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना), श्री विश्वनाथ गुप्ता (शिक्षा पदाधिकारी, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में माननीय उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को आधुनिक तकनीक के सदुपयोग, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका के बारे में बताया तथा तकनीक के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा “पढ़ेगा बिहार, तभी बढ़ेगा बिहार।”

2. मानव श्रृंखला निर्माण

विज्ञान केन्द्र, पटना द्वारा बैनर एवं प्लेकार्ड के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। यह श्रृंखला    श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना से महाराणा पार्क गोलम्बर तक बनाई गई और पुनः केन्द्र तक पहुँची। इसमें बिहार के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 700 छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सम्राट चैधरी, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा प्रातः 9.30 बजे हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर श्री स्नेहाशीष दास (विभागाध्यक्ष, गणित एवं विज्ञान विभाग, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार), श्री श्रीनू अप्पिकोण्डा (परियोजना समन्वयक, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना), श्री विश्वनाथ गुप्ता (शिक्षा पदाधिकारी, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

3. लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के लिए “प्लास्टिक के प्राकृतिक एवं जैव विकल्प” विषय पर लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों एवं पटना के विद्यालयों के चयनित छात्रों ने भाग लिया।

4. निबंध प्रतियोगिता

कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं के लिए “हरित ऊर्जा -धरती की साँस” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया।

5. वक्तृत्व प्रतियोगिता

कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के लिए “मानव जीवन शैली पर उभरती प्रौद्योगिकी का प्रभाव” विषय पर वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पटना सहित विभिन्न जिलों के छात्रों ने भाग लिया।,

6. लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान

“मानवीय गतिविधियों का हमारे पर्यावरण पर प्रभाव” विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसके वक्ता गोपाल शर्मा, निदेशक, राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र थे। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से छात्रों को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाव एवं पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए हमें स्वयं में परिवर्तन करना आवश्यक है।

7. पुरस्कार वितरण

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री धर्म दत्त शर्मा (उपायुक्त, नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना), श्री अरुण कुमार (अध्यक्ष, साइंस फॉर सोसाइटी, पटना), श्रीमती डॉली सिन्हा (उपाध्यक्ष, साइंस फॉर सोसाइटी, पटना), श्री स्नेहाशीष दास एवं श्री श्रीनू अप्पिकोण्डा रहे। सभी अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 1150 लोगों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स