खुसरूपुर में तालाब से मिला लापता बच्चे का शव, परिवार में मचा कोहराम*

 *खुसरूपुर में तालाब से मिला लापता बच्चे का शव, परिवार में मचा कोहराम*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के भूस्की निवासी ललन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र शशि रंजन कुमार यादव का शव शनिवार की शाम घर के समीप स्थित तालाब से बरामद हुआ। बालक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रेत्तर कारवाई में जुटी है। गौरतलब है कि बच्चा बीते कल शुक्रवार से लापता था। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश में पुलिस और परिजन लगातार जुटे हुए थे।इधर शव मिलने के बाद पुलिस तालाब तक जाने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में भी जुटी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम को तालाब की सफाई के लिए गए लोगों ने देखा कि किनारे चप्पल पड़ी है। तालाब में जाने पर शशि का शव पानी की सतह पर देखा गया। शव मिलते ही ग्रामीणों ने शशि के स्वजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।कोई इसे हत्या बता रहा है, जबकि कुछ लोग पानी में डूबने के कारण मौत बता रहे हैं। घटना की सच्चाई पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स