पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं अगस्त्य फाउंडेशन के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

 पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं अगस्त्य फाउंडेशन के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट



पटना -पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल करते हुए आज शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था अगस्त्य फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. उपेन्द्र कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. अबू बकर रिज़वी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव रंजन, तथा इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. मोहम्मद अली सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगस्त्य फाउंडेशन की ओर से संस्था के डायरेक्टर  रामजी रघवन की गरिमामयी उपस्थिति रही,जिनका विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया।

इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 8,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त होगा, जिससे विद्यार्थियों के अकादमिक अध्ययन को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।अगस्त्य फाउंडेशन : शिक्षा में नवाचार की सशक्त पहचान उल्लेखनीय है कि अगस्त्य फाउंडेशन  वर्ष 1999 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संस्था है, जो वर्तमान में देश के 19 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षा प्रदान करने के लिए जानी जाती है।अगस्त्य फाउंडेशन अपनी चलंत विज्ञान प्रयोगशालाओं (मोबाइल साइंस लैब्स) के माध्यम से विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्रदान करती है, जिससे प्रयोगात्मक, अनुभव आधारित एवं नवाचारपूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।


इस एमओयू  के अंतर्गत अगस्त्य फाउंडेशन के प्रशिक्षक पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन् महाविद्यालयों में जाकर स्नातक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके उपरांत विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर सरकारी विद्यालयों से जोड़ते हुए इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। नई शिक्षा नीति  2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक पहल गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार सेमेस्टर IV के उपरांत सेमेस्टर V के सभी विद्यार्थियों को चार क्रेडिट हेतु न्यूनतम 50 घंटे की अनिवार्य इंटर्नशिप करना आवश्यक है।

इसी प्रावधान को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा अगस्त्य फाउंडेशन के साथ यह एमओयू  किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. अबू बकर रिज़वी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस समझौते से हमारे विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त होगा, बल्कि अगस्त्य जैसी प्रतिष्ठित संस्था उनके प्रशिक्षण के साथ-साथ भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेगी। वहीं कुलपति प्रो. उपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा यह समझौता पूरे पीपीयू परिवार के सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता का परिणाम है। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे नवाचारपूर्ण कदमों के लिए तत्पर रहता है, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा प्रदान करें। कुलपति ने अगस्त्य फाउंडेशन के डायरेक्टर  रामजी रघवन का स्वागत करते हुए भविष्य में भी इस सहयोग को निरंतर बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की।कार्यक्रम में सहभागिता एवं समन्वय अगस्त्य फाउंडेशन की ओर से नॉर्थ इंडिया हेड श्री मुकेश कुमार एवं श्री सुनील कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. मोहम्मद अली ने इस पूरे कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन एवं समन्वय किया, जिनके नेतृत्व में यह एमओयू  सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।इंटर्नशिप व्यवस्था में संरचनात्मक सुधार डॉ. मोहम्मद अली द्वारा दी गई प्रस्तुति में बताया गया कि इस समझौते के पश्चात अब पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इंटर्नशिप प्रारंभ होने से पूर्व ही विभिन्न संस्थाओं से जुड़ सकेंगे। संबंधित संस्थाएं विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में जाकर अपनी कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र की जानकारी देंगी, जिससे विद्यार्थियों के समक्ष इंटर्नशिप के विविध, सार्थक एवं विकल्प-आधारित अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार चयन कर सकेंगे। इस अवसर पर मेधा फाउंडेशन एवं मुक्त फाउंडेशन की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने यह उल्लेखनीय कार्य पर खुशी व्यक्त किया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स