डकैती के फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया,नालंदा जिले के रहने वाले हैं आरोपी*
*डकैती के फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया,नालंदा जिले के रहने वाले हैं आरोपी*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर। खुसरूपुर थाना कांड संख्या 53/20 एवं 249/18 के फरार दो आरोपियों के घर खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस ने नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के मैहतरमा में पहुंचकर आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ बड़े बिंद व हिलसा थाना के पासवान टोला हिलसा के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया।थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पर डकैती करने का आरोप है तथा लंबे समय से फरार चल रहे हैं।उन्होंने बताया कि यदि आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर इनके विरुद्ध जल्द ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें