पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रथम सहायक कुलसचिव बने टी.पी.एस. कॉलेज के सहायक प्राध्यापक



पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रथम सहायक कुलसचिव बने टी.पी.एस. कॉलेज के सहायक प्राध्यापक



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज कुमार रंजन को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना में सहायक कुलसचिव (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को विश्वविद्यालय में अपने नए दायित्व का कार्यभार ग्रहण कर लिया।


पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद सहायक कुलसचिव के पद पर यह पहली प्रतिनियुक्ति है। इस प्रकार श्री रंजन विश्वविद्यालय के प्रथम सहायक कुलसचिव बने हैं।


कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह एवं कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिज़वी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी प्रशासनिक दक्षता, कार्यनिष्ठा एवं अनुभव से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


श्री रंजन महाविद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्र कल्याण संबंधी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। उनकी यह प्रतिनियुक्ति उनकी कार्यकुशलता, संस्थागत प्रतिबद्धता एवं प्रशासनिक क्षमता का सम्मान मानी जा रही है।

टी.पी.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री रंजन अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से विश्वविद्यालय प्रशासन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी श्री रंजन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. मुकुंद कुमार, डॉ. हंस कुमार सिंह, डॉ. सुनीता कुमारी, छात्र प्रतिनिधि डॉ. अंकित कुमार तथा कार्यालय कर्मियों में श्री मनोज कुमार सिंह, श्री कुमार अमिताभ, श्री दीपक कुमार सिंह एवं श्री ज़की अहमद उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे