सरदार पटेल कॉलेज और साथी फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर*
*सरदार पटेल कॉलेज और साथी फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर*
-
*यूथ एजेंडा,संवाददाता, डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट*
*दनियावां(पटना)राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनपी-2020) के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों में सामाजिक* उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता समीपवर्ती साथी फाउंडेशन, हिलसा और सरदार पटेल कॉलेज, हिलसा के बीच हुआ है।
इस एमओयू के तहत, दोनों संस्थान स्नातक स्तर के क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (एईसी-4) वोलेंटियरशिप प्रोग्राम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।
गुरुवार को इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ज्वाला प्रसाद धनानवी ने कहा कि नई शिक्षा नीति केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। यह विद्यार्थियों को समाज से जोड़ते हुए व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने पर जोर देती है। उन्होंने बताया कि यह समझौता विद्यार्थियों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता अभियान और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर देगा। यह वॉलेंट्रीयरशिप पूर्णतः निःशुल्क है विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार की राशि नही लिया जायेगा ।
साथी फाउंडेशन,हिलसा के सचिव अभय प्रताप और सहायक समन्वयक आशीष कुमार ने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।
इस मौके पर सरदार पटेल कॉलेज के एनईपी समन्वयक सह कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रो. दिनेश प्रसाद, प्रो. दिव्या कुमारी, प्रधान सहायक अभिजीत राज और तकनीकी सहायक राणा प्रताप और साथी फाउंडेशन से जुड़े सदस्य विकास, सुमित,राकेश,धर्मपाल,पंकज यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें