जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या - विधायक
जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या - विधायक
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर -विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से एम.एच. हाई स्कूल के सभागार में मंगलवार को "विश्व पर्यावरण दिवस 2026" के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित सेमिनार का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण कुमार शाह , विधायक , मिंटू कुमार अध्यक्ष नगर पंचायत खुसरूपुर ,एनसीसी के एनो संतोष कुमार, एसआई संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन फाउंडेशन के निदेशक देवानंद ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरे की घँटी है । उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया है ।स्थानीय जनप्रतिनिधि और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक मंच पर उपस्थित थे।
*जलवायु परिवर्तन बना मुख्य मुद्दा*
एसआई संतोष कुमार ने जलवायु परिवर्तन के खतरों पर चर्चा की। उन्होंने ने कहा कि बढ़ता तापमान, अनियमित बारिश और भूजल स्तर का गिरना चिंता का विषय है।
मिंटू कुमार ने कहा, "अब वक्त 'कल' का नहीं 'अभी' का है। पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी है।" उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर जोर दिया।
*युवाओं को दिलाया संकल्प*
सेमिनार में मौजूद छात्रों और युवाओं को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस अधिकारी ने भी युवाओं से पर्यावरण सुरक्षा को सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में लेने की अपील की।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयोजक ऋतिक राज वर्मा ने बताया, "विश्व युवक केंद्र और एम.एच. हाई स्कूल के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता फैलाना है। गांधी जी कहते थे - प्रकृति के पास सबकी जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन किसी के लालच के लिए नहीं।"
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्थानीय पुलिस प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में प्रतीकात्मक पौधरोपण भी किया गया ।मौके पर पर्यावरण प्रेमी राजा रणजीत,सुनील कुमार, सुलेखा कुमारी, कुमकुम कुमारी, प्रिया कुमारी, सुरुचि कुमारी, मन्नी कुमार, रंजन कुमार मौजूद रहे ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें