*10 अगस्त को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी मुख्यालय पर होगा रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन,श्रीचंद उदासीन कॉलेज से भी झंडा हुआ बुलंद* --

 *10 अगस्त को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी मुख्यालय पर होगा रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन,श्रीचंद उदासीन कॉलेज से भी झंडा हुआ बुलंद*

--

 डॉ राजीव नयन की youth ajenda रिपोर्ट!🌷🌷💞🌧️🌧️🚩🚩🚩🚩

-----

*दनियावां/हिलसा*

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित *‘बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’* के विरोध में S.U. College, हिलसा में शनिवार को कर्मचारी संघ की बैठक हुई।


बैठक में कर्मचारी संघ के *अध्यक्ष डॉ. राजीव नयन, सचिव शैलेश कुमार, पूर्व जिला सचिव आलोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जलेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कुमार पवन, सुभद्रा सिन्हा, सुनीति देवी, रंजीत, गुड्डू, प्रदीप कुमार, वजरंगी लाल वर्मा, शांति एवं रेखा* उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान *कर्मचारी संघ में कुछ आपसी मतभेद भी खुलकर उभरे, जिन्हें बाद में आपसी सहमति से शांत कराया गया*। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि *10 अगस्त सोमवार*को श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा के सभी  एवं कर्मचारी *पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,पटना मुख्यालय पर आयोजित रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन* में शामिल होंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को कमजोर करता है और बिना व्यापक विचार-विमर्श के इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान