*खरभैया पंचायत के वार्ड 12 में नल-जल ठप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी*

 *खरभैया पंचायत के वार्ड 12 में नल-जल ठप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी*


----

 डॉ राजीव नयन की यूथ एजेंडा के लिए की गई !🌧️🌧️🌧️🪴🪴🌧️🌧️⛵रिपोर्ट

--

*दनियावां (पटना)*  

खरभैया पंचायत के *वार्ड संख्या 12* में नल-जल योजना पिछले एक महीने से ठप पड़ी है। नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने *पार्षद जयमंती देवी* पर आरोप लगाया है कि पिछले *5 वर्षों में उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं कराया*। नल-जल की शिकायत करने पर पार्षद ने कहा कि *"ये मेरा कार्य नहीं है"*।

*निजी मोटर पर निर्भर लोग*  

स्थानीय ग्रामीण *बुल्ली पटेल, मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम पटेल, महेंद्र साव, सफल साव, बालालखेन्द्र मांझी* सहित अन्य ने बताया कि नल-जल से पानी नहीं मिलने के कारण पीने और घरेलू काम के लिए लोगों को निजी लोगों के *समरसेबल मोटर* पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीण *लखन महतो और सुदामा कुमार* ने चेतावनी देते हुए कहा कि *जलापूर्ति अविलंब की जाए, नहीं तो वे लोग आंदोलन करेंगे*।

*जेई का आश्वासन*  

इस संबंध में *नल-जल योजना की जेई शर्मिष्ठा दास* ने बताया कि समस्या की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि *नया मोटर डाला जाएगा और नीचे के पाइप में हुए छिद्र को नया पाइप लगाकर शनिवार तक दुरुस्त कर दिया जाएगा*।

अब देखना है कि प्रशासन शनिवार तक समस्या का समाधान करता है या ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान