यूथ एजेंडा ​रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा ​200 मीटर बिजली का तार चोरी, विभाग बेखबर; खुद कनेक्शन जोड़ने गए 42 वर्षीय नंदन सिंह की करंट से मौत

 यूथ एजेंडा

​रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा

​200 मीटर बिजली का तार चोरी, विभाग बेखबर; खुद कनेक्शन जोड़ने गए 42 वर्षीय नंदन सिंह की करंट से मौत


​मोकामा (बाढ़): मोकामा थाना क्षेत्र के चिंतामणि चक में गुरुवार को बिजली का कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट लगने से 42 वर्षीय नंदन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​मृतक नंदन सिंह मूल रूप से चितौरा गांव, थाना मेहुस, जिला शेखपुरा के निवासी थे। वे वर्तमान में मोकामा के चिंतामणि चक स्थित एक किराये के मकान में रहकर सीमेंट का सोखता बनाने का काम करते थे।

​स्थानीय लोगों के अनुसार, चिंतामणि चक इलाके से करीब 200 मीटर बिजली का तार चोरी हो गया था। आरोप है कि तार चोरी होने के बाद भी बिजली विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी या समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ता मजबूरी में स्वयं बिजली का कनेक्शन जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नंदन सिंह करंट की चपेट में आ गए। 

​हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार खुले, ढीले और लटकते हुए हैं, लेकिन बिजली विभाग समय रहते उनकी मरम्मत नहीं करता। लोगों का आरोप है कि यदि चोरी हुए तार को समय पर बदला जाता और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहती, तो नंदन सिंह की जान बच सकती थी।

​घटना की सूचना पर मोकामा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। #बाढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान