विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को रद्द करने के लिए पाटलिपुत्र विवि में शिक्षक-कर्मचारी मोर्चा का रोषपूर्ण प्रदर्शन*

 *"विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को रद्द करने के लिए पाटलिपुत्र विवि में शिक्षक-कर्मचारी मोर्चा का रोषपूर्ण प्रदर्शन* 



--

11 से 25 अगस्त तक रोज आधे घंटे की होगी रोषपूर्ण नारेबाजी

--


*डॉ. राजीव कुमार नयन*youth Agenda reporter.🌷🌷🌷🚩🚩💞🪴🪴🪴🌧️🚩🚩🇮🇳🇮🇳🇮🇳

--

*दनियावां(पटना).प्रस्तावित *विश्वविद्यालय अधिनियम-2026* के जरिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने के खिलाफ सोमवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और श्री चंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा सहित पूरे बिहार में शिक्षकों-कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन में प्रो0 शैलेश कुमार सिंह,प्रो0 रेखा कुमारी,प्रो0 राहुल अमृतराज व कई अन्य प्राध्यापकों ने भी अपना रोषपूर्ण भाषण दिया।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में शिक्षकों और कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान *कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह, कुलसचिव प्रो. अबू बकर और डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन* भी धरना स्थल पर पहुंचे। 

उन्होंने इस काले कानून को निरस्त करवाने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि _"जो हो रहा है वह गलत है। विश्वविद्यालय की गरिमा से,स्वायत्तता से छेड़छाड़ उचित नहीं है!'_

 *कॉलेज ऑफ कॉमर्स से विवि तक प्रोटेस्ट मार्च*

श्री चंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी सदस्यों ने कॉलेज ऑफ कॉमर्स पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। दोपहर में कॉलेज ऑफ कॉमर्स से शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रोटेस्ट मार्च निकाला गया, जो विश्वविद्यालय पहुंचकर नारेबाजी के साथ समाप्त हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष *श्री वेंकटेश कुमार* ने की। इस अवसर पर महामंत्री *रोहित कुमार*, क्षेत्र मंत्री *दीपक कुमार सिंह*, *त्रिपुरारी प्रसाद यादव, संजीव कपूर, संजीव कुमार सिंह, भोला सिंह, विनोद कुमार* एवं हिलसा इकाई के अध्यक्ष *डॉ. राजीव कुमार नयन*, सचिव *शैलेश कुमार* सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

*डॉ. राजीव कुमार नयन* ने कहा - _"बिहार सरकार ऐसा अधिनियम लाकर विश्वविद्यालय को प्राथमिक विद्यालय बनाना चाहती है। 1972 के एक्ट की गरिमा पर हमला है। अगर सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, युवा और छात्र एकजुट हुए तो  इस विवादस्पद अधिनियम का निरस्त होने तय है। राज्यपाल से अनुरोध है कि वे इस पर हस्ताक्षर न करें।"_

*11 से 25 अगस्त तक चरणबद्ध आंदोलन*

संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। *11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक* बिहार के सभी महाविद्यालयों में रोज दोपहर *1:30 बजे से 2:00 बजे तक* आधे घंटे तक बिहार सरकार रोषपूर्ण नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

*5 सितंबर* को विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

*हिलसा इकाई की सक्रिय भागीदारी*

हिलसा यूनिट से कार्यकरणी सदस्य कुमार पवन,रोनित राय,प्रदीप कुमार, सुनीता देवी, बजरंगी लाल वर्मा, गुड्डू कुमार, रंजीत कुमार, नालंदा महिला कॉलेज के सचिव संजीव कुमार, छात्र नेता रिशु पटेल, आशीष पटेल* ने पटना पहुंचकर आंदोलन में भागीदारी की।

*खबर के 4 मुख्य बिंदु:*

1.  *विरोध का कारण*: प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 से स्वायत्तता खत्म होने का खतरा

2.  *बड़ा समर्थन*: पाटलिपुत्र विवि के कुलपति, कुलसचिव और डीएसडब्ल्यू भी आए समर्थन में

3.  *आगामी कार्यक्रम*: 11-25 अगस्त तक रोज 1:30-2:00 बजे  तक होगी  उग्र नारेबाजी

4.  *मांग*: सरकार अधिनियम वापस ले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान