विधायक ने दिया मंदिर विकास हेतु 51000 का दान*
*विधायक ने दिया मंदिर विकास हेतु 51000 का दान*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना । पटना जिला के बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक बैकटपुर खुसरूपुर स्थित श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर के विकास के लिए 51000/रूपये नगद दान दिया है। इस दान की राशि को मंदिर के विकास खाते में बैंक में जमा कर दिया गया है।
श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने दान की नगद राशि ग्रहण किया। इस अवसर पर खुसरूपुर के अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के साथ ही न्यास समिति के सचिव राजा राम सिंह भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें