पंडा ने किया नाबालिक से मंदिर में छेड़खानी ,दुष्कर्म का प्रयास।

 पंडा ने किया नाबालिक से मंदिर में छेड़खानी ,दुष्कर्म का प्रयास। 


रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा 

प्राथमिक  दर्ज ,न्यास समिति का मुख्य कर्मचारी भेजा गया जेल।

================== 

पचास लाख से अधिक के चंदा चोर अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर 

पटना ।पटना जिला के खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर स्थित श्री गौरी शंकर बैकुंठ  धाम मंदिर में एक नाबालिक के साथ छेड़खानी मामले में खुसरूपुर थाना पुलिस ने न्यास समिति के मुख्य कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य कर्मचारी इस मंदिर का पंडा  भी है और सावन माह में गर्भ गृह की निगरानी और देखभाल के लिए श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति ने उसे इसका ठेका भी दिया था। 

  छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने वाली इस कर्मचारी का नाम उपेंद्र पंडा उर्फ बोतल पांडा बताया जाता है ।वह बैकटपुर के रजवाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर पांडा का पुत्र बताया जाता है। यह पूर्व में भी दान पात्र चोरी में संलिप्त था तथा पूर्व में भी छेड़छाड़ के आरोप में खूब कुटाई हुई थी सवाल यह उठता है ऐसे लोग मंदिर के ही एक गुंडा पंडा के संरक्षण में यह सब फल फूल रहा है । मंदिर परिषर में गंजा, स्मैक और शराब की खुलेआम विक्री होती है और नशा में धुत नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है । 

   खुसरूपुर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अनुसार बोतल पंडा की यह काली एवं घिनौनी करतूत मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है ।बोतल पांडा ने उसे नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया ।विश्व प्रसिद्ध इस मंदिर की पवित्रता को कलंकित करने और गरिमा को तार-तार करने वाली घटना की जानकारी होते ही पुलिस में तत्काल आरोपी बोतल पंडा को हिरासत में ले लिया ।पुलिस ने कैमरे के हाई डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया  है।उपेंद्र पांडे की इस काली  करतूत से मंदिर का पंडा समुदाय आहत है।इस वारदात के बाद मंदिर के पंडा समाज की मान मर्यादा पर सवाल पैदा हो गया। 

     बताते हैं कि नाबालिक लड़की सावन में मंदिर में पूजा के लिए आई थी ।मंदिर परिसर में नाबालिक को अकेला पाकर कर्मचारी उपेंद्र ने उसे पकड़ लिया छोटे शंकर जी मंदिर के गर्भ गृह में ले जाकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। नाबालिक बच्ची किसी तरह इस हवसी दरिंदे के चंगुल से छूटकर भागी और मंदिर न्यास समिति के कार्यालय को घटना की जानकारी दी। न्यास समिति ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। खुसरूपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बोतल पंडा को हिरासत में ले लिया ।नाबालिक की मेडिकल जांच के बाद बोतल पंडा को बी एन एस की सुसंगत धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया। 

   बोतल पंडा की इस काली करतूत से मंदिर का पंडा समाज आहत है। पंडा समाज ने इस कुकृत्य की घोर निंदा की है ।स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश दिखाई पड़ा। जानकार बताते हैं कि न्यास समिति ने चंद दिन पूर्व बोतल पंडा को 55000 ₹500 में मंदिर के गर्भ  गृह का ठेका  दिया था। शिव भक्तों में इस घटना से काफी आक्रोश है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान