गंगा देवी महिला महाविद्यालय में 'नेशनल केमिस्ट्री डे' के अवसर पर रसायनशास्त्र विभाग के आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती मनाया गया


 पटना।गंगा देवी महिला महाविद्यालय में 'नेशनल केमिस्ट्री डे' के अवसर पर रसायनशास्त्र विभाग के आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की


जयंती, जो आधुनिक रसायनशास्त्र के जनक माने जाते हैं, को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० श्यामा राय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो० प्रमिला शर्मा को पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

रसायनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डा० प्रीति ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जीवनी एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए हमारे जीवन में रसायनशास्त्र की भूमिका से अवगत कराया। विभाग के खुशबू ने भी अपने विचार दिये।मुख्य वक्ता प्रो० प्रमिला मैम ने भी आचार्य प्रफुल्ल के रसायन विज्ञान के क्षेत्र में योगदानों पर प्रकाश डाला। प्रफुल्ल चन्द्र राय ने 'बंगाल केमिकल्स' की नींव डाली जो स्वदेशी उद्योग के रूप में मील का पत्थर साबित हुआ। ऐसे महान वैज्ञानिक जिन्होंने न केवल रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कार्य किया बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। डा० बिधु बाला, कुलानुशासक ने भी आचार्य प्रफुल्ल चंद्र की उपलब्धियों पर चर्चा की। भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डा० तथागत अवतार तुलसी ने भी अपने विचारों को साझा किया।

कार्यक्रम को प्राचार्या प्रो० (डा०) श्यामा राय ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए रसायनशास्त्र की विशेषता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन अर्थशास्त्र विभाग की डा० अनिता श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान