बैकुंठधाम मंदिर में प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक रहे मौजूद प्रशासन के साथ मिलकर संभाली व्यवस्था
बैकुंठधाम मंदिर में प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक रहे मौजूद
प्रशासन के साथ मिलकर संभाली व्यवस्था
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर- धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक बैकुंठधाम गौरीशंकर मंदिर में सेवा कार्य में जुटे रहे। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फाउंडेशन की आपदा प्रबंधन टीम के आपदा मित्र मंदिर परिसर में तैनात रहे । टीम में लाइफ जैकेट, टॉर्च और रस्सी जैसी बचाव सामग्री भी मौजूद थी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद की जा सके।
सेवा और सुरक्षा दोनों पर फोकस
स्वयंसेवकों ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कतार में लगने, साफ-सफाई रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया गया।प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक गोपी ने बताया बैकुंठधाम मंदिर में हर बड़े आयोजन पर हमारे स्वयंसेवक सेवा के लिए उपस्थित रहते हैं। हमारा उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया सराहना ड्यूटी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने फाउंडेशन के युवाओं के अनुशासन और सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों के सहयोग से प्रशासनिक काम आसान हो जाता है। प्रेम यूथ फाउंडेशन लगातार धार्मिक स्थलों, सामाजिक कार्यक्रमों और आपदा के समय प्रशासन का सहयोग करता आ रहा है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें