युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा से सजा टीपीएस कॉलेज

 युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा से सजा टीपीएस कॉलेज


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

‘नया युग–विकसित भारत’ आयोजन


पटना, 12 अगस्त 2026: भारत सरकार के ‘माई भारत (MY Bharat)’ अभियान के अंतर्गत ‘नया युग–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत की संकल्पना तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।


कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी निर्णायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और रचनात्मक ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में माई भारत की जिला युवा अधिकारी निशा कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने माई भारत के विभिन्न कार्यक्रमों तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।


प्रतियोगिता के अंतर्गत डांस, नुक्कड़ नाटक, संगीत, डिबेट/एलोक्यूशन, स्लैम पोएट्री, रील प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


आयोजन के समन्वय में IQAC समन्वयक प्रो. रूपम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि मीडिया प्रभारी डॉ. मुकुंद कुमार ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय का दायित्व संभाला।


विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. सानंदा सिन्हा, डॉ. ज्योत्स्ना कुमारी, डॉ. दीपिका शर्मा, प्रो. अंजलि प्रसाद, डॉ. शशि प्रभा दुबे, डॉ. सुषोभन पालधि, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. नूतन कुमारी, डॉ. अमृतांशु कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. तरन्नुम नसरीन, डॉ. शशि शेखर कुमार सिंह, डॉ. उषा किरण, डॉ. देवारती घोष, डॉ. इफ्फत नसरीन, डॉ. चंद्रशेखर ठाकुर, डॉ. उदयन मुखर्जी तथा NYV के ताराकांत सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे।


आयोजन में डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. रवि प्रभाकर, डॉ. कृष्णनंदन प्रसाद एवं डॉ. हंस कुमार सिंह ,प्रो. हेमलता,  छात्र  प्रतिनिधि डॉ. अंकित तिवारी, शिवम पाराशर एवं अन्य छात्र प्रतिनिधियों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सहयोग किया।


मंच संचालन नवनीत कुमार ने प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार एवं अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान