दनियावां बाजार में खुली निःशुल्क कांवरिया सेवा समिति, कांवरियों को फल-शर्बत का वितरण*

 *दनियावां बाजार में खुली निःशुल्क कांवरिया सेवा समिति, कांवरियों को फल-शर्बत का वितरण*  



_सेवा और आस्था के साथ 60 किमी की कांवड़ यात्रा में राहत

---

डॉ0 राजीव कुमार नयन की youth Ajenda के लिए रिपोर्ट

--🌧️🌧️🌷🌷🪴🍃🚩🚩🚩🚩🍃🍃🚩🚩🫐🥭🥭🍒🍒🍉🍉🍉🍉


*दनियावां (पटना)*। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन 2026 में दनियावां के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और व्यवसायियों ने मिलकर दनियावां बाजार में "निःशुल्क कांवरिया सेवा समिति" का शुभारंभ किया। सेवा, आस्था और पवित्रता की भावना से ओतप्रोत इस समिति को सावन की तीसरी सोमवारी पर सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया।

ज्ञात हो कि फतुहा स्थित🍇🍇🚩🚩🍃🍃 उत्तरवाहिनी गंगा नदी से गंगाजल भरकर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु डाकबम और कांवर यात्री लगभग 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बराबर (वारणावत) पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धनाथ को जलाभिषेक करने जाते हैं। इसी मार्ग पर पड़ने वाले दनियावां बाजार में कांवरियों की सेवा के लिए फल, शर्बत, ठंडा पानी एवं लस्सी का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।🚩🚩🚩🌧️🌷🌷🙏


इस पुण्यदायी कार्य में कर्मवीर अखबार विक्रेता नीरज कुमार वर्मा पूरे उत्साह और लगन से शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि "ऐसे कार्यक्रम हममें सेवा भावना, पीड़ित मानवता की पूजा और भोलेनाथ के प्रति समर्पण की सीख देते हैं।" वहीं सरथुआ के प्रदीप कुमार भी फल वितरण कार्य में जुटे हुए हैं। 

समिति के संचालन में वर्तमान में डॉ0 पारस नाथ, भोला जी, गोरख कुमार, निकेश कुमार, सुनील कुमार, सुबोध जी, ज्ञान रंजन, सागर पासवान सहित अन्य लोग सक्रिय हैं।

इससे पूर्व के वर्षों में दनियावां के सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ कुमार, रवि कुमार, पूर्व प्रमुख अजय कुमार, जदयू नेता नवनीत कुमार, जदयू अध्यक्ष सह मुखिया आदि भी इस सेवा कार्य से जुड़े रहे हैं।

सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान