दनियावां में भव्य तिरंगा यात्रा, प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर*

 *दनियावां में भव्य तिरंगा यात्रा, प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर*


--

डॉ0 राजीव नयन,Youth Ajenda रिपोर्टर!🌸🌸🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌧️🌧️🍃🧃🚩🚩🪴🪴

--

*दनियावां (पटना)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को दनियावां* प्रखंड में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी दनियावां मंडल के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंडल कार्यालय, दनियावां से हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा विमला गैस गोदाम होते हुए पुनः मंडल कार्यालय, दनियावां पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भारत माता के जयकारों एवं देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की ओर से 🌸🌸🌧️🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳थानाध्यक्ष शाहजहांपुर बमबम कुमार, थानाध्यक्ष दनियावां खुशबू खातून तथा दोनों थानों के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा मंडल के जिलामंत्री सुनील पासवान, मंडल महामंत्री श्री सीयाराम शर्मा एवं नवल किशोर सिंह, समाजसेवी दिलीप कुमार, राहुल कुमार, राकेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

🇮🇳🇮🇳🌸तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में विशेष उत्साह और गहरी देशभक्ति की भावना देखने को मिली। बच्चों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण व्याप्त रहा।

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌧️🌧️🌧️मंडल अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराना है।

शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुई इस तिरंगा यात्रा को लेकर दनियावां प्रखंडवासियों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान