पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बैकठपुर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्रीगौरिशंकर बैकुंठनाथ मंदिर,पूजा-अर्चना के साथ किया जलाभिषेक*
*पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बैकठपुर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्रीगौरिशंकर बैकुंठनाथ मंदिर,पूजा-अर्चना के साथ किया जलाभिषेक*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार रविवार को खुसरूपुर प्रखंड के बैकठपुर स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्रीगौरीशंकर बैकुंठनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और बिहार की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुरोहित राम बाबू पंडा और उनके पुत्र चंदन पांडेय ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराया।
इस मौके पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, जिसका लोगों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया।
नीतीश कुमार के मंदिर आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए मंदिर परिसर में जुटे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें