बार काउन्सिल ऑफ इंडिया की गरिमा की रक्षा के लिए अधिवक्ता एकजुट हों - धर्मनाथ

 बार काउन्सिल ऑफ इंडिया की गरिमा  की रक्षा के लिए अधिवक्ता  एकजुट हों - धर्मनाथ 




यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

 पटना- अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की ओर से 

   ऑल इंडिया बार काउंसिल के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के जनविरोधी, अधिवक्ता विरोधी और संविधान विरोधी आचरण और   अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी के खिलाफ आज पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने बिहार राज्य बार काउंसिल के सामने  एक सभा का आयोजन किया। आज अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के नेतृत्व में  एडवोकेट एसोसिएशन के शताब्दी भवन के सामने आयोजित सभा के मुख्य वक्ता श्री नाथ त्रिपाठी, अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र अधिवक्ताओं के मातृत्व संगठन BCI के पद का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग कर रहे हैं। मनन कुमार मिश्र आज की तारीख में अधिवक्ता विरोधी मानसिकता के साथ साथ लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम कर रहें हैं। चैयरमेन ने बीसीआई को अपना व्यक्तिगत जागीर बना लिया है।

  हाल के दिनों में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैदराबाद के छात्रों के द्वारा चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया के हाथों से डिग्री हेतु आयोजित दिक्षांत समारोह के  प्रति आपत्ति जतया था  ।  विरोध जताने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए देश के किसी भी राज्य बार काउंसिल में निबंधन करने के मामले में रोक लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद देशव्यापी विरोध को देखते हुए उन्हें अपना फैसला वापस लेने को बाध्य होना पड़ा। चीफ जस्टिस आफ इंडिया के छात्र युवाओं को कोकरोच कहना और इस मामले को लेकर बढ़ते हुए विरोध प्रदर्शन के संबंध में भी चेयरमैन मनन कुमार मिश्र ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लेटर हेड का दुरूपयोग करने का काम किया।  बीसीआई के चैयरमेन अपने राजनीतिक उद्देश्य की पुर्ति  हेतु वे लगातार बार काउंसिल जैसे संवैधानिक संस्था का इस्तेमाल करना निंदनीय कृत्य है। देश भर के तमाम हिस्सों से अधिवक्ताओं ने इस मामले में  आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी को भी अलोकतांत्रिक और बिना किसी मान्य प्रक्रिया के जबरन पद से हटा दिया।

   आज के सभा को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान बीसीआई को चेयरमैन मनन कुमार मिश्र अधिवक्ताओं के  कल्याण हेतु बनी नियामक संवैधानिक संस्था का ग़लत ढंग से दुरूपयोग कर रहें और अधिवक्ताओं के आय से अर्जित संसाधन का अपने नीजी हित में उपयोग कर रहे हैं। और विरोध करने वाले को दमन करने पर तुले हुए हैं।

  आज के सभा सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया है।

 आज के सभा को सम्बोधित करने वाले प्रमुख लोई में से श्री धर्मनाथ प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति,श्री रणविजय सिंह अधिवक्ता, कार्यकारी अध्यक्ष,सत्य प्रकाश तिवारी राष्ट्रीय महासचिव, इंद्र देव प्रसाद अधिवक्ता, राम संदेश राय अधिवक्ता,अरूण कुमार कुशवाह अधिवक्ता, डाक्टर मधुसूदन राय अधिवक्ता, प्रेम कुमार ,अमित पासवान अधिवक्ता, अशोक कुमार अधिवक्ता, शिवनंदन गिरी अधिवक्ता, सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान