प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित*
*प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना : देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र , स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अरुण कुमार ने किया । उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव की बात है । आजादी के दीवानों के खून से यह स्वतंत्रता हमे प्राप्त हुआ है । वही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी लोगो को राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधीवादी प्रेम जी ने किया ।
*देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर*
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाए। कई लोगों ने गले में भगवा गमछा धारण कर रखा था। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मंच से मुख्य वक्ता श्याम नंदन यादव ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं वो उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी का नतीजा है। युवाओं से अपील की गई कि वे शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए नशा मुक्ति, शिक्षा और समाज सेवा में अपना योगदान दें।
*शहीदों के परिजन हुए भावुक*
सम्मानित होने के बाद शहीदों के परिजनों ने कहा कि आज भी समाज उनके बलिदान को याद रखता है, यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से देश सेवा का संकल्प लेने की बात कही।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के देवानंद ने कहा कि फाउंडेशन आगे भी ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा ले सके कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी, स्वयंसेवक, स्थानीय गणमान्य नागरिक, शिक्षक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लिया। मौके पर डॉ राजीव कुमार, अरुण सिंह, निरोज कुमार ,शिशुपाल कुमार, कपिलदेव प्रसाद, गुड्डू यादव, सुरजीत कुमार, हिमांशु शर्मा, अनिल राज, अभिजीत तांती, अंकित कुमार, प्रिया कुमारी, कुमकुम कुमारी समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें