गंगा देवी महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति संकल्प सभा का आयोजन

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति संकल्प सभा का आयोजन 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित करना था।


कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा रॉय के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के संदेश को प्रसारित करने की शपथ ली।


कार्यक्रम का सफल प्रबंधन एवं आयोजन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह तथा राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. वंदना कुमारी द्वारा किया गया। NSS स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई तथा नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर डॉ. भाव्या झा, डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. अभिक सिंह, श्रीमती श्वेता गुप्ता, डॉ. शिवानी, डॉ. अंजू, डॉ. बिमला चौधरी, डॉक्टर रागिनी वर्मा एवं डॉ. शशि अग्रवाल सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान