एस. यू. कॉलेज, हिलसा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
एस. यू. कॉलेज, हिलसा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
“हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संदेश से गूंजा हिलसा
---
डॉ0 राजीव नयन youth ajenda रिपोर्टर!💐💐💐🌧️🌧️🌧️🇮🇳🌷🌷🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚩🙏
हिलसा, 13 अगस्त 2026।
एस. यू. कॉलेज, हिलसा में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिलसा नगर परिषद् के मुख्य पार्षद श्री धनंजय कुमार तथा समाजसेवी सह जिला आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव उपस्थित रहे। अतिथियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी,डॉ0 अभिषेक कुमार,डॉ भुवनेश्वर प्रसाद मंडल,डॉ मनोज कुमार, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सम्राट सरकार,डॉ. अश्विनी कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शिव प्रसाद ठाकुर, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रविन्द्र साह, मीडिया प्रभारी सह कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव नयन सिंह,प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा,कुमार पवन, संघ के संयूक्त सचिव आलोक कुमार सिंह,सचिव शैलेश कुमार, जलेंद्र कुमार, चिंटू, गुड्डू,प्रदीप,रंजीत कुमार, मुनील, बीरेन्द्र, नवीन,तकनीकी कर्मी मधुसूदन कुमार,राजा,सुजीत कुमार,मुनिल पटेल,यशपाल, राजेश यादव,अजीत यादव समेत एनएसएस के सैकड़ों स्वयंसेवक एवं तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।जबकि अपने ऑनलाइन संदेश में लेखापाल रोनित रॉय ने इस राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की।
तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, वरुण तल चौराहा, स्टेशन रोड एवं योगीपुर रोड से गुजरते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक किया।
घर-घर पहुंचा तिरंगा
तिरंगा यात्रा के साथ-साथ एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का विशेष अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने स्थानीय नागरिकों को तिरंगे के महत्व एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए सैकड़ों घरों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा लगाया। इस दौरान लोगों में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाए।
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों का उद्देश्य केवल कार्यक्रम में भाग लेना नहीं, बल्कि समाज के बीच जाकर राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जन-जागरूकता का संदेश पहुंचाना है। “हर घर तिरंगा” अभियान इसी भावना का सशक्त माध्यम है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें