*मंत्री श्रवण कुमार के जन्मदिन पर छात्र जदयू ने श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा कैंपस में किया पौधारोपण* ---


 *मंत्री श्रवण कुमार के जन्मदिन पर छात्र जदयू ने श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा कैंपस में किया पौधारोपण*

---

लगाए गए जामुन,अमरूद,कटहल,महोगनी, सागवान के पौधे

--

यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट!

--

*हिलसा (नालंदा)। बिहार सरकार के मंत्री एवं नालंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रवण कुमार के* जन्मदिन के अवसर पर छात्र जदयू की ओर से एसयू कॉलेज कैंपस में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पूर्वी नालंदा भाग के छात्र जदयू अध्यक्ष आशीष पटेल ने किया।

इस दौरान कॉलेज परिसर में दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। छात्र जदयू कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

आशीष पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। मंत्री श्रवण कुमार के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

मौके पर राकेश, अंकित, बंटी और रौशन सहित छात्र जदयू के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान