बैकुंठनाथ धाम ओपी का डीजीपी विनय कुमार ने किया उद्घाटन
बैकुंठनाथ धाम ओपी का डीजीपी विनय कुमार ने किया उद्घाटन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना-बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने शुक्रवार को खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकठपुर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीगौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर परिसर में नवनिर्मित बैकुंठनाथ पुलिस आउटपोस्ट का उद्घाटन किया। मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और दूर-दूर से आने वाले शिव भक्तों व श्रद्धालुओं की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस नई आउट पोस्ट की शुरुआत की गई है। उद्घाटन से पूर्व डीजीपी विनय कुमार ने बैकुंठनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दुग्धाभिषेक किया।उन्होंने भोलेनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास समिति के सदस्यों और नगर पंचायत अध्यक्ष मिंटू कुमार ने डीजीपी को अंगवस्त्र और बैकुंठनाथ धाम मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि बैकुंठधाम में प्रतिदिन और विशे4ष अवसरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आगंतुकों की सुरक्षा और क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को पुख्ता बनाए रखना पुलिस प्रशासन ...