जनमाष्टमी के पूर्व संध्या पर शिवम् स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल*

 *जनमाष्टमी के पूर्व संध्या पर शिवम् स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल*




यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

आज दिनांक 3.9.2026 को शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया (पटना )के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय  माहौल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

          कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य श्री राजेश कुमार, सभी आगंतुक अतिथि एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलन के साथ किया । शिक्षिका श्रीमती शोभा त्रिपाठी ने बच्चों के बीच कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व को बताया और श्री कृष्ण के जैसा बनने की प्रेरणा दी। नन्हे-मुन्ने  बच्चों ने राधा कृष्ण की मनमोहक पोशाक पहनकर "बरसाने की छोरी "बोल पर शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया जिसे सभी ने भूरी -भूरी प्रशंसा की। वर्ग 3 के छात्रों द्वारा कृष्ण सुदामा की मित्रता पर भावपूर्ण नाटक की प्रस्तुति की गई जो कि काफी मर्म स्पर्शी था। तत्पश्चात वर्ग 5 की छात्रा खुशी, मीनाक्षी एवं सोनाली द्वारा "ओ रे कन्हैया-- किसको कहेगा तू मैया" बोल पर सुर और ताल  के साथ मनमोहक गीत गाई । राधा कृष्ण के भक्तिमय माहौल को और गहराते हुए वर्ग 6 की छात्रा आराध्या और वैष्णवी ने "कान्हा सो जा जरा" बोल पर भाव भंगिमा के साथ अद्भुत नृत्य प्रस्तुत की, वहीं वर्ग 9 की छात्रा शांभवी ने "एक राधा एक मीरा "गीत गाकर माहौल को और खुशनुमा और भक्तिमय बना दिया ।

      कृष्ण जन्माष्टमी पर बधाई संदेश में स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार ने सभी बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सीख लेने, सत्य मार्ग पर चलने और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की सलाह दी। साथ ही स्कूल की निर्देशिका श्रीमती नीतू सिन्हा ने बच्चों को श्री कृष्णा की तरह जीवन के हर सुख दुख में मुस्कुराते रहने की सीख दी।

        अंत में प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने बच्चों को यह संदेश दिया कि आपलोग श्री कृष्ण और सुदामा की तरह मित्रता बनायें साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को बधाई दी एवं धन्यवाद ज्ञापनके साथ सभा का समापन किया ।

          मौके पर बी एड कॉलेज के प्राचार्य श्री कमला प्रसाद यादव ,नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती चांदनी सिंह चौहान ,फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री सेजल कुमार, प्रबंधक श्री रंजीत कुमार, कार्यक्रम के आयोजक मनीष राज, स्वपना, अल्का मधु, कमलदीप एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं , अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान