सद्गुरु कबीर की वाणी भगवान श्री कृष्ण के उपदेश से प्रभावित है - ब्रजेश मुनि


सद्गुरु कबीर की वाणी भगवान श्री कृष्ण के उपदेश से प्रभावित है - ब्रजेश मुनि 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट



परना, ३.अतम्बर 2026

 कबीरपंथी आश्रम के कबीर साई मन्दिर प्रांगण में

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मठ के महंत ब्रजेश मुनि जी महाराज ने कहा भगवान श्रीकृष्ण इस धरती पर अवतार लेकर आसुरी वृत्तिका नाश किये और धर्म की स्थापना की। सद्‌गुरु कबीर का जीवन दर्शन भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र से प्रभावित रहा। इसीलिए सदगुरु कबीर साहेब ने भेदभाव रहित समाज में मानव-मानव को एक रहने का सबक दिया, भगवान कृष्ण के समत्वं योग उच्यते से प्रभावित है l जिसका अर्थ है, सम भाव ही श्रेष्ठ योग है। सम भाव की प्राप्ति होने से संसार में मानव जीवन सार्थक होता है और आत्मा परमात्मा का साक्षात्कार

होता है। योग विशेषज्ञ हृदय नारायण झा ने कहा भगवान श्री कृष्ण का एक कर्मयोग

सांख्ययोग, ज्ञानयोग, सबका दर्शन होता है सद्गुरु कबीर साहेब के बीजक, साखी, रमैनी और उलटबाँसी में। भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेश से प्रभावित सद्‌गुरु कबीर साहेब की वाणी-ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय औरो को शीतल करे आपहुँ शीतल होय । यही उपदेश गीता के सतरहवें अध्याय में

वाणी की सात्विक तपस्या में भगवान श्री कृष्ण का उपदेश है l स्वदेश पांडे एवं गोविंद भारद्वाज  ने कृष्ण भक्ति के भाजनों की झड़ी लगाई, झूमें श्रद्धालु l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान