खुसरूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब मामले में 3 गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 12 अभियुक्तों पर कार्रवाई
खुसरूपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब मामले में 3 गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 12 अभियुक्तों पर कार्रवाई यूथ एजेंडा रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा खुसरूपुर (पटना)। पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में आरोपित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी 10 अक्टूबर 2026 की गिरफ्तारी सूची के अनुसार, शराब, बीएनएसएस की धारा 170, हत्या के प्रयास और विभिन्न आपराधिक मामलों से जुड़े अभियुक्तों का विवरण सामने आया है। शराब मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस की सूची के अनुसार, खुसरूपुर थाना कांड संख्या 619/26, दिनांक 10 अक्टूबर 2026, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बलम महतो (30 वर्ष), रोशन कुमार (25 वर्ष) और लालमोहन महतो (25 वर्ष) शामिल हैं। तीनों हरदास बिगहा, बिंदटोली के निवासी बताए गए हैं। बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत भी तीन व्यक्तियों के...