दनियावां बाजार में चोरी की घटना में दंपत्ति की मंगलसुत्र व कैश की चोरी

 दनियावां बाजार में चोरी की घटना में दंपत्ति की मंगलसुत्र व कैश की चोरी


--

डॉ0 राजीव नयन की यूथ एजेंडा रिपोर्ट!

----🌨️⛈️🍃💞🪴🌸🌦️🌾🌷🖋️🌈📚🧚🏾‍♂️🌹🌹

*दनियावां(पटना*)। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रामनाथ सिंह अपनी पत्नी के साथ पटना से निजी काम पूरा कर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वे दनियावां बाजार में रुककर खरीदारी करने लगे।

बताया गया कि रामनाथ सिंह अपनी पत्नी के साथ द दनियावां बाजार स्थित एक निजी ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे थे। उनकी पत्नी के पर्स में एक मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे। इसी दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर उनका बैग लेकर फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब रामनाथ सिंह और उनकी पत्नी ने सामान देखा तो मंगलसूत्र और नकदी गायब मिली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर एक युवक की गतिविधि कैमरे में कैद दिखाई दी, जो कथित रूप से सामान लेकर भागता नजर आया।

पीड़ित ने घटना की सूचना दनियावां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, एफआईआर में चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये दर्ज की गई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान