दनियावां में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सूर्य मंदिर सरोवर और लोकाईन नदी किनारे बने घाट* ---
*दनियावां में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, सूर्य मंदिर सरोवर और लोकाईन नदी किनारे बने घाट* --- डॉ0 राजीव नयन सिंह की Youth Ajenda के लिए लिखी रिपोर्ट!🪴🌷🌷🪸🌧️🌧️🪴🚩🚩🚩 *दनियावां (पटना)।* लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दनियावां में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। दनियावां प्रखंड में भी घाटों का निरीक्षण और वैकल्पिक व्यवस्था प्रखंड प्रशासन द्वारा की गई है। प्रखंड के 6 पंचायतों के 33 राजस्व गांवों समेत अन्य जगह भी इस बार छठ व्रत मनाया जाएगा। प्रशासन ने लोकाईन नदी किनारे और गांव में वैकल्पिक घाटों का निर्माण कराया है, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में परेशानी न हो। दनियावां में छठ का मुख्य अर्घ्य सूर्य मंदिर तालाब सरोवर पर दिया जाता है। यहां हर साल 2000 से ज्यादा श्रद्धालु जुटते हैं। मंदिर समिति और दनियावां पंचायत के मुखिया नवनीत कुमार द्वारा तालाब की सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग की व्यबस्था कराई गई है। वहीं तोप गांव के पास नवनिर्मित सौन्दर्यीकृत तालाब को भी छठ के लिए तैयार किया गया है। यहां भी सूर्य पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई...