सगे भाई ने बहन और उसके प्रेमी प्रेमी का किया कत्ल*

 *पटना में  आनर किलिंग*


*सगे भाई ने  बहन और उसके प्रेमी प्रेमी का किया कत्ल*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

एस एम श्याम /अनमोल कुमार 


 पटना। बिहार की राजधानी पटना में डबल मर्डर से हड़कंप  मच गया है। हत्यारे ने अपनी बहन और उसकी  प्रेमी की हत्या के बाद थाने में सरेंडर कर दिया है ।मामला ऑनर किलिंग का बताया जाता है।

       पटना से 25 किलोमीटर दूर बिहटा थाना के कुंजवा गांव में शुक्रवार की देर रात एक खंडहर नुमा मकान से एक युवक एवं युवती का शब बरामद हुआ ।पुलिस के अनुसार युवक का नाम अविनाश उर्फ रोशन बताया जाता है ।जबकि लड़की का नाम प्रतिमा रानी है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते हैं। रोशन प्रतिमा को ट्यूशन पढ़ता था वह बी ए की छात्रा थी।जबकि रोशन ने गुड़गांव से बीटेक किया है। रोशन की टाटा कंपनी में नौकरी लग गई थी और उसे कल नौकरी ज्वाइन करने के लिए जाना था।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन शुक्रवार को देर रात अपनी प्रेमिका प्रतिमा से मिलने के लिए घर के पास ही एक खंडहरनुमा मकान में पहुंचा। तड़के लगभग 3:00 बजे प्रतिमा के भाई विशाल ने अपनी बहन को घर में न पाकर खोजबीन किया और खंडहर नुमा मकान में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद विशाल ने कांच एक बोतल फोड़ कर  रोशन की बोतल से गोद गोद कर हत्या कर दी ।जबकि अपनी बहन प्रतिमा का गला दबाकर उसने मौत के नींद सुला दिया । 

      बिहटा पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शब को अपने कब्जे में ले लिया ।इस घटना से कुंजवा गांव और इसके आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। बीटा के थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि प्रतिमा और रोशन दोनों का काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था ।इसे लेकर प्रतिमा के परिवार के लोग काफी नाराज थे। बताते हैं कि प्रतिमा को उसके परिजनों ने काफी समझाया बुझाया भी था ।रोशन को भी प्रतिमा से नहीं मिलने की चेताबनी दी गई थी ।बावजूद इसके दोनों के चोरी चुपके मिलन  का दौर जारी था। शुक्रवार की देर रात खंडहर हुआ मकान में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर प्रतिमा के भाई विशाल आवेश में आ गया और उसने दोनों का कत्ल कर दिया ।पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई कांच के टुकड़े खून लगे कपड़े इत्यादि बरामद किए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे