मंडल कारा में आयोजित"मेगा हेल्थ कैंप"के तीसरे दिन मधूमेह रोगियों की हुई जांच

 मंडल कारा में आयोजित"मेगा हेल्थ कैंप"के तीसरे दिन मधूमेह रोगियों की हुई जांच 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


समस्तीपुर।मंडल कारा समस्तीपुर में बंदियों के बीच आशा सेवा संस्थान द्वारा लगाए गए पांच दिवसीय "मेगा हेल्थ कैंप"  के तीसरे दिन डॉ ए.के.आदित्य द्वारा मधुमेह के रोगियों की जांच की गई।साथ ही मधुमेह रोग के लक्षण ,कारण एवं दूर करने के उपायों के बारे में बताया गया।इसके अलावे मौसमी बीमारियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।मौके पर अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा,उपाधीक्षक रामानुज कुमार,सहायक अधीक्षक राजीव रंजन पाल,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा,एनजीओ संघ (बिहार) के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू विधि लिपिक शिव कुमार गुप्तामौजूद थे।सहायक के रूप में शशिरंजन कुमार ने आवशक सहयोग किया।बताते चले की मेगा हेल्थ कैंप के दूसरे दिन डॉ सगीर अली अंजुम, डॉ नौशाद आलम जनरल  फिजिशियन के द्वारा बंदियों की जांच की गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत