ये दिवाली MYBharat के साथ”।



“ये दिवाली MYBharat के साथ”।


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

अति प्रसन्नता के साथ सूचित करना है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा MYBharat पोर्टल का प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ये दिवाली MYBharat के साथ कार्यक्रम दिनांक 27 से 30 अक्टूबर 2024 तक देश के प्रत्येक जिला में आयोजित किया जाना है।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीपावली त्योहार के शुभ अवसर पर नागरिकों के लिए शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने में सहयोग देना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नांकित गतिविधियों को चिह्नित किया जाना है-


1) हॉस्पिटल वॉलंटियरिंग (Hospital Volunteering), जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा अस्पतालों में आ रहे मरीजों को चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ लेने में सहायता करना है।


2) बाज़ारों की स्वच्छता (Market Cleaning), जिसके अंतर्गत Confederation of All India Traders ( CAIT), All India Jewellers and gold smith federation ( AIJGF)के संयुक्त तत्वाधान में बाज़ारों में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाना है।


3) ट्रैफ़िक वॉलंटियरिंग (Traffic Volunteering), जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवकों के माध्यम से आमजन को ट्रैफ़िक चोक पॉइंट्स पर सहयोग देना है।


4) MYBharat का अनुभव साझा करना, जिसके अंतर्गत उक्त गतिवधियों में भाग लेने वाले स्वयंसेवक अपने अनुभव साझा करेंगे।


इस संदर्भ में जिला पटना में MYBharat-पटना एवं कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के संयुक्त तत्त्वाधान में दिनांक 28.10.2024 को खेतान बाज़ार और कंगन घाट में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है जिसमें नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, एवं अन्य युवा संगठनों के साथ कई शैक्षणिक संस्थान एवं सामुदायिक संगठन भी अपना सहयोग देंगे जैसे प्रेम यूथ फाउंडेशन, गंगा महा आरती टीम, विकास यूथ फाउंडेशन, एवं अन्य। वहीं CAIT की तरफ से CAIT / AIJGF बिहार अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वर्मा के साथ साथ CAIT बिहार की महिला वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमति रुचि अरोड़ा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जाएगा।


दिनांक- 28.10.2024

स्थान- कंगन घाट, पटना सिटी;  समय - पूर्वाह्न 08:30 बजे से स्वच्छता अभियान

स्थान- खेतान मार्केट, पटना;  समय- पूर्वाह्न 10:30 बजे से स्वच्छता अभियान

                                                                                                                                    


ट्रैफ़िक वॉलंटियरिंग हेतु अभियान दिनांक 28 से 30 अक्टूबर 2024 तक कई चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस एवं कम्यूनिटी ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से कार्यक्रम किया जाना है जिसकी शुरुआत दिनांक 28.10.2024 को डाक बंगला चौराहे पर किया जाना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

अपराधियों की खैर नही - मंजीत