भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये रणवीर कुमार झुनझुन*

 *भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये रणवीर कुमार झुनझुन*



खुसरूपुर।नगर के चट्टीपर स्थित लक्ष्मी पैलेस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निलेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।निः वर्तमान प्रखंड महामंत्री अभिषेक कुमार ने नए अध्यक्ष के लिए निः वर्तमान अध्यक्ष रणवीर कुमार झुनझुन का नाम प्रस्तावित किया जिसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।जिला चुनाव प्रभारी सह पूर्व विधायक सचिंद्र सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रणवीर कुमार झुनझुन के नाम की घोषणा की।जिसे सबों ने एक मत से स्वीकार किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण साव,जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह,राजू सिंह एवं गौतम सिंह पुट्टू, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवनीत गुंजन,पूर्व जिलाध्यक्ष डा सियाराम सिंह,राणा सुधीर सिंह,संदीप कुमार मिंटू,केशव कांत प्रसाद,अजय कुमार आजाद,अशोक कुमार वर्मा,उमेश कुमार सिंह,उज्जवल कुमार,अजीत यादव, झुनकी देवी,प्रीति कुमारी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान