पत्रकारों को धमकाने से बाज आये रंगदार और थानेदार - प्रेम कुमार

 पत्रकारों को धमकाने से बाज आये रंगदार और थानेदार - प्रेम कुमार 


युय एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- पत्रकारों से दुर्व्यवहार बर्दास्त नही करेंगे उक्त बातें बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव प्रेम कुमार ने कहा । उन्होंने बताया कि पत्रकार को खबर संग्रह से रोकना लोकतंत्र पर हमला है जिस तरह से पुलिस अपना कर्तव्यों का निर्वहन करते है उसी तरह पत्रकार भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है । पटना में एक दैनिक अखबार के पत्रकार को पुलिस ने खबर संग्रह करने से रोका उनका मोबाइल भी छीन लिया और धक्का मुक्की किया । पत्रकार ने जो बताया बहुत ही गम्भीर है मार पीट करने बाला पुलिसकर्मियों ने अपना नेम प्लेट नही लगाये हुये थे । पत्रकार अपना परिचय बताते रहा लेकिन वर्दी की गर्मी में ये कुछ भी सुनने को तैयार नही था इस मामले को लेकर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिदेशक से शिकायत दर्ज करायेगा । दूसरी घटना खुसरूपुर का है अतिक्रमण के खबर चलाने पर पत्रकार सुनील को रंगदार फोन पर धमकाया जिसका ऑडियो रिकॉडिंग यूनियन के पास सुरक्षित है । पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार । उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू हो तथा पत्रकारों की पेंशन बीस हजार प्रति माह किया जाए । पत्रकार आये दिन अपराधियों , माफियाओं के निशाने पर रहता है वहीँ लूट , गेसिंग, शराब बिक्री के खबर चलाने से थानेदार का भी कोपभाजन के शिकार होते रहता है । उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि आप आम आवाम की आवाज बने रहे किसी से भी डरने की जरूरत नही है , यूनियन आपके साथ मजबूती से खड़ा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान