विधान पार्षद ने किया भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन का शिलान्यास*
*विधान पार्षद ने किया भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन का शिलान्यास*
खुसरूपुर।नगर के वार्ड नंबर चार में नगर के लोगों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शुक्रवार को जदयू नेता सह विधान पार्षद रविन्द्र सिंह ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय खुलने से समाज के गरीब व वंचित लोग भी शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। शिक्षा प्राप्त कर ही इंसान सफल हो सकता है। पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संचालनकर्ता की होगी। पूर्व विधान पार्षद बाल्मीकि सिंह ने कहा कि आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाहकर भी पढ़ नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह पुस्तकालय कारगर सिद्ध होगा। वर्तमान समय में शिक्षा की महत्ता हर लोगों को महसूस हो रही है।समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह ने किया।मौके पर अरविंद सिंह,रमाशंकर सिंह सहित जदयू के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें