दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल*
*दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
डॉ. दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बन चुके हैं। मंगलवार को पटना में दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधिवत रूप से निर्वाचित हुए। बापू सभागार में आयोजित बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। बैठक में बिहार भाजपा के तमाम वरीय नेता मौजूद रहे।दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब यह स्पष्ट हो चुका है कि बीजेपी ने बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। दिलीप जायसवाल की ताजपोशी में पूरे बिहार से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। दिलीप जायसवाल की गिनती सीमांचल के बड़े नेताओं में होती है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने के लिए फतुहा विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में भाजपा फतुहा नगर मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सहित , बाढ़ जिला महामंत्री अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष भास्कर लाल पटवा, जिला महिला मोर्चा मंत्री पूनम केशरी, फतुहा नगर महामंत्री अरुण झा, नगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रंजना पटवा, नगर मंत्री शैलेश गुप्ता,शिवनाथ यादव, रीता पासवान,भाजयुमो नगर अध्यक्ष सुरजीत कुमार के साथ साथ जितेंद्र मिस्त्री,संजय गुप्ता,सुनील वर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता बापू सभागार में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें