तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम



तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम


कमला नेहरू नगर से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक गई यात्रा 

दीघा विधायक ने की अगुवाई, बढ़ाया सेना का मनोबल 

यूथ एजेंडा से रघुवीर की रिपोर्ट

पटना। 'ऑपरेशन सिन्दूर' की सफलता और भारतीय सैनिकों के शौर्य के सम्मान में बुधवार की शाम राजधानी के कमला नेहरू नगर से ढोल-नगाड़ों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अदालतगंज तालाब, ड्राइवर कॉलोनी होते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय तक गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवक 'भारत माता की जय' और 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। डॉ. चौरसिया ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और सेना के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना था। आतंकवाद के खिलाफ छेड़े गए 'ऑपरेशन सिन्दूर' अभियान ने देशवासियों में एकता की भावना को प्रबल किया है। उन्होंने सैनिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद पिंकी देवी, सोनी निषाद, मनोज सिंह, दीपू चंद्रवंशी, नवनीतम कुणाल, संजय कुमार पिंटू, सोनी मिश्रा, रमाकांत मणि, अशोक विद्यार्थी, चंदन, पावस, प्रदीप चौधरी, संजय निषाद, कृष्ण चंद्र शुक्ला समेत कैलाशपति मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

अपराधियों की खैर नही - मंजीत