संगत कीजै साधु की कभी न निष्फल होय :- मंहत ब्रजेश मुनि महाराज*

 *संगत कीजै साधु की कभी न निष्फल होय :- मंहत ब्रजेश मुनि महाराज*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

*कबीर साईं मंदिर में सत्संग का आयोजन*


पटना:-कबीरपंथी आश्रम कबीर साईं मंदिर मीठापुर में शनिवारीय सत्संग भजन भण्डारा का आयोजन महंथ ब्रजेश मुनि महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंहत ब्रजेश मुनि महाराज जी ने सदगुरु कबीर साहेब की प्रगट वाणी व्यक्त करते हुए कहा- संगत कीजै साधु की कभी न निष्फल होय। लोहा पारस परस ते, सो भी कंचन होय। कबीर साहेब कहते हैं कि मनुष्य को सदा अच्छे व्यक्तियों या महापुरुषों की संगति करनी चाहिए। साधु से संगति कभी व्यर्थ नहीं जाती। उसका सुपरिणाम व्यक्ति को अवश्य प्राप्त होता है। लोहा काला-कुरूप होता है, किन्तु पारस का स्पर्श होने पर वह भी अति सुन्दर सोना बन जाता है। यह सत्संग का ही प्रभाव है। इसी कड़ी में मंहत डॉक्टर डी भास्कर, जी ने कहा कि आज के समय में सद्गुरु कबीर साहेब के वाणी की जन जन में आवश्यकता है। मंहत‌ परमानंद शास्त्री जी ने भगवतगीता के श्लोक का संदर्भ बताते हुए सत्संगति और कुसंगति के बीच का अंतर बताया और कहा कि 

"सत्संगति के द्वारा मनुष्य को ज्ञान, सद्गुण, और प्रेम प्राप्त होता है, जबकि कुसंगति के द्वारा मनुष्य को अज्ञान, दुर्गुण, और घृणा प्राप्त होती है।

अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी समाजसेवी सत्यनारायण यादव संत करसन मुनि,  उपस्थित थे इस दौरान महिला श्रद्धालु ने कबीर एवं साई भजनों की स्तुति भक्ति मती रूबी देवी, उषा देवी, चन्देश्वर गजेन्द्र झा ने वातावरण को भक्तिमय बनाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

अपराधियों की खैर नही - मंजीत