रेल पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान, 10 मोबाइल चोर गिरफ्तार*

 *रेल पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान, 10 मोबाइल चोर गिरफ्तार*


यूथ एजेंडा

एस एन श्याम / अनमोल कुमार


पटना।पटना रेल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने जेवरात लूटने और ठगने के आरोप में 10 अंतर जिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में पटना के अलावा पूर्णिया, वैशाली, समस्तीपुर जिलों के अपराधी भी शामिल है जो पटना में आकर अपराध करने के बाद राजधानी से फरार हो जाते थे। 

   इनके पास से 10 स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया गया है जिसकी कीमत 155000 है। पटना रेल पुलिस के एसपी अमितांशु शेखर ठाकुर ने आज पटना जंक्शन पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दें। 

       एसपी ने बताया कि पटना के अलावा आरा में भी मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गौर तलब है कि पटना रेल पुलिस ने रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चला रखा है। इस कारण रेल यात्रियों को लूटने,मोबाइल छीनने , और उन्हें निशाना बनाने वाले अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे