स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सीय राहत में मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के जवान।

 स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सीय राहत में मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के जवान।


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना। 15 अगस्त 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय झंडा तोलन समारोह में तैनात सिविल डिफेंस के वार्डन ने परेड ग्राउंड पर अचे त होकर गिरे पुलिसकर्मियों एवं महिला पुलिसकर्मियों कथा एनसीसी के कैडेट को त्वरित चिकित्सा सुविधा एवं सहायता उपलब्ध कराया। 

     इस राजकीय समारोह में पटना के जिलाधिकारी सिविल डिफेंस के नियंत्रक के त्याग राजन द्वारा वी आई पी गैलरी और परेड में सिविल डिफेंस के  45 वार्डेनों  को तैनात किया था। 

      पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन/ऑफिसर कमांडिंग विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह इनका कमान संभाल रखा था। 

          परेड ग्राउंड में राइफल के साथ मार्च पास्ट के लिए पटना पुलिस के पुलिसकर्मी और पटना यातायात पुलिस की महिला पुलिसकर्मी  और एनसीसी के आधा दर्जन से ज्यादा कैडेट धूप एवं गर्मी की वजह से अपने-अपने प्लाटून में गिर कर अचेत हो रहे थे। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस के वार्डन पटना जिला प्रशासन के चिकित्सा शिविर में तैनात मेडिकल कमी के साथ एंबुलेंस लेकर पहुंच जाते और उन्हें टांग कर चिकित्सा सिविर मे लाया जाता और उन्हें त्वरित चिकित्सा सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाता। सिविल डिफेंस के वार्डोंनो की सक्रियता एवं मुस्तैदी तथा कर्त्तव्यपरायणता को देखकर  चिकित्सा शिविर के डॉक्टर और मेडिकल कर्मी भी भौचक थे। 

        इस कार्य में वार्डन मिथिलेश कुमार, प्रवीण प्रीतम, राजेश कुमार,गायत्री कुमारी, किरण कुमारी ,सौम्या सिंहा , हरेंद्र नाथ , दिनेश कुमार, मयंक शेखर, अखिलेश प्रसाद, सामंत प्रतीक, परमानंद , अनिल खन्ना इत्यादि का सहयोग काफी सराहनीय रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद