मैथ गुरुकुल मानपुर में 14 दिसंबर को ओपन क्विज प्रतियोगिता
मैथ गुरुकुल मानपुर में 14 दिसंबर को ओपन क्विज प्रतियोगिता
नकद पुरस्कार के साथ दिया जाएगा अन्य ढेरों इनाम
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
मानपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी। जगजीवन कॉलेज मानपुर के पास स्थित शिक्षण संस्थान मैथ गुरुकुल मानपुर में 14 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोई भी छात्र छात्रा हिस्सा ले सकेंगे। संस्थान के फाउंडर रौशन कुमार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने केलिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने विद्यार्थियों को एक एक पिट्ठू बैग और साथ में 1100 रुपए, 501 रुपए और 521 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्विज में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 12 दिसंबर तक संस्थान में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो कि पूरी तरह निःशुल्क होगा। रौशन कुमार के अनुसार गया शहर एवं आसपास उचित मार्गदर्शन देने वाले एवं ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले संस्थान कम होने के कारण छात्र को सही दिशा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का अभाव रहता है। रौशन कुमार ने यह भी बताया कि 25 नवंबर से ही संस्थान में मैथ फाउंडेशन बैच और दारोगा टारगेट बैच की भी शुरुआत की गई है, जिसमें विद्यार्थियों को बेसिक से लेकर टॉप लेवल तक मजबूत किया जाएगा। इस बैच का उद्देश्य है कि छात्र आगामी वर्ष तक किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में गणित विषय में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकें। संस्थान ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें