वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत काव्यपाठ आयोजित🌺🌸🌸🪷

 वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत काव्यपाठ  आयोजित🌺🌸🌸🪷


---

यूथ एजेंडा के लिए दनियावां(पटना) से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट

---

दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्तिथ समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय , हिलसा में  बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे वंदे मातरम सप्ताह ( फेज-1 ) के छठे दिन हिंदी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ, देश-भक्ति गीत, राष्ट्रीय लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम के साथ साथ अपनी  मातृभाषा के प्रति एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त करना था। देश प्रेम से ओतप्रोत काव्य पाठ के माध्यम से "वंदे मातरम्" गीत को  स्वतंत्रता  संग्राम की प्रेरणा के रूप में याद किया गया। कॉलेज सभागार में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित कार्यकम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक कर्मियों द्वारा दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती वंदना के साथ किया गया। साथ ही हिंदी साहित्य के तारसप्तक मूर्धन्य कवि गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर के समीप पुष्प माला अर्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यकम आयोजन की रूपरेखा हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम कुमार एवं सह आयोजक डॉ. कुमारी लूसी के निर्देशन में तैयार की गई । आयोजित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के ज्ञान को निखारने हेतु उनके निर्णायक मंडल में डॉ. पी.सी. चौरसिया, प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. संदीपा इंद्रा एवं डॉ. अश्विनी कुमार झा,एनएसएस पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी तथा डॉ. सम्राट सरकार शामिल थे । कार्यक्रम के दौरान हिंदी के मूर्धन्य राष्ट्रीय कवि जयशंकर प्रसाद, सुभद्रा कुमारी चौहान, रामधारी सिंह दिनकर, माखनलाल चतुर्देवी इन कवियों के देश भक्ति कविताओं का छात्र-छात्राओं द्वारा पाठ किया गया।जिससे देश प्रेम का कार्यक्रम में समा बंध गया। प्रोग्राम में मंच संचालन हिंदी विभाग की गेस्ट टीचर डॉ कुमारी लूसी ने किया। प्राचार्य के संरक्षण एवं एनएसएस के सहयोग से हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ घनश्याम कुमार के नेतृत्व में काव्य पाठ प्रतियोगिता के कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।काव्य पाठ प्रतियोगिता में दिव्या भारती प्रथम विजेता रही, द्वितीय विजेता (सामूहिक) अनुपम भारती, बबली कुमारी रही। तृतीय विजेता अंकिता वर्मा व सांत्वना विजेता आदित्य कुमार रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी और कई छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान