वंदे मातरम् के 150 वर्ष : एस.यू. कॉलेज हिलसा में समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न*

 *वंदे मातरम् के 150 वर्ष : एस.यू. कॉलेज हिलसा में समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न*


---

*यूथ एजेंडा के लिए दनियावां(पटना) से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट*

---

दनियावां(पटना)). एस.यू. कॉलेज, हिलसा में “वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 से 14 नवंबर तक आयोजित वंदे मातरम् सप्ताह (फेज-1) का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से किया गया।

समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा ने किया।प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा है, जिसने देशभक्ति और त्याग की भावना को जागृत किया।” उन्होंने इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि उनकी यह अमर रचना उनकी कृति 'आनंदमठ' में संकलित है।यह  देश की सांस्कृतिक चेतना को एक सूत्र में पिरोती है।

समापन समारोह के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों ने नेहरू के विचारों, बाल विकास के प्रति उनकी संवेदना तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बाल दिवस पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा आयोजन ऊर्जा और उमंग से भर उठा।पूरे सप्ताह विद्यार्थियों की सहभागिता उत्साहजनक रही। क्विज, भाषण, विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत-नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय परिसर पूरे सप्ताह एक उत्सव स्थल में बदल गया। सभी विभागों के सहयोग से आयोजन और अधिक सशक्त एवं सफल रहा।समारोह में महाविद्यालय के डॉ. पीसी चौरसिया, प्रो. अरविंद कुमार , डॉ. घनश्याम कुमार, डॉ. पिंकी कुमारी,, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. रविन्द्र साह,, डॉ. शिव प्रसाद ठाकुर, डॉ. भुवनेश्वर कुमार मंडल,, डॉ. सम्राट सरकार, डॉ. संदीपा इंद्रा,डॉ.अश्विनी कुमार झा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. कुमारी लुसी,बीसीए के शिक्षक राजमणि कुमार, प्रधान सहायिका श्रीमती सुभद्रा सिन्हा, आलोक कुमार सिंह, कुमार पवन,लेखापाल रोनित रॉय, शैलेश कुमार,मधुसूदन कुमार,नवीन, सुजीत और गुड्डू व अन्य उपस्थित रहे।

सप्ताह भर आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया।अंत में प्राचार्य ने सभी विभागों, शिक्षकों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एवं छात्रों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी तथा ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने की बात कही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान