खुसरूपुर में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ 25000 का इनामी आरोपित*
*खुसरूपुर में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ 25000 का इनामी आरोपित*
क्राइम रिपोटर रंजन
यूथ एजेंडा
खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क से हरदासबीघा जाने वाली सड़क में शनिवार की देर शाम फरार चल रहे कुख्यात आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर इनामी आरोपित ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की तो आरोपित के पैर में दो गोली लग गई। वहीं, जख्मी आरोपित के पास से पुलिस एक पिस्टल एवं कारतूस बरामद करने के साथ ही उसे इलाज के लिए पीएचसी में लेकर पहुंची।पीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित को पटना रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी प्रभात सिंह उर्फ दिनेश सिंह के पुत्र मिथुन कुमार पर खुसरूपुर,सालिमपुर सहित झारखंड के विभिन्न थाना में संगेय अपराध के कई मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।ऐसे में पटना पुलिस की तरफ से उसपर 25 हजार इनाम घोषित किया गया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित फोरलेन से उतरकर हरदासबीघा जाने वाली सड़क से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है।इस सूचना के बाद खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी करते हुए उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस टीम को देखकर आरोपित भागने लगा और पिस्टल से दनादन फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में दो गोली लगी और वह मौके पर गिर गया।घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी और ग्रामीण एसपी मौका ए वारदात की निरीक्षण के लिए पटना से निकल पड़े हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें