छत्तीसगढ़ के रतनपुर में होगा 5 दिसंबर को संत समागम।

 छत्तीसगढ़ के रतनपुर में होगा 5 दिसंबर को संत समागम। 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

स्वामी स्वदेशा नंद गिरि का भी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा ।

पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के बैनर तले 5 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के शक्ति स्थल रतनपुर में संत समागम का आयोजन किया गया है। इस समागम में सनातन अखाड़ा के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज का जन्म उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। 

         संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज के हवाले से मंच के  बिहार प्रदेश के सचिव एवं मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार ने यह जानकारी दी। 

         श्री कुमार ने बताया कि इसे लेकर रायपुर के इलेक्ट्रो बाइक फैक्ट्री में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में संत समागम की तैयारी की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत 30 नवंबर से हो चुकी है 5 दिसंबर को बृहद पैमाने पर साधु संतों और बुद्धिजीवियों का जुटान होगा। 

   इस समागम में भारत को संत संसद बनाए जाने सहित हिंदू राष्ट्र की घोषणा और अन्य निर्णय पर प्रस्ताव पारित होंगे। 

       राष्ट्रीय महामंत्री पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद ने बताया कि इस समागम के सफल संचालन के लिए एक तैयारी समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में अंतरराष्ट्रीय महामंत्री ओम नारायण तिवारी, अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री 1008 स्वामी दयानंद जी महाराज ,प्रदेश अध्यक्ष जविंद्र सिंह सलूजा, प्रदेश संगठन महामंत्री मन्नू सिंह ठाकुर ,नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ,उपाध्यक्ष महंत तारकेश्वर पुरी महाराज, आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती अनामिका दुबे, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह ,उपाध्यक्ष देवी लाल साहू ,मां साध्वी पद्मिनी ,रितेश शुक्ला ,महंत वासुदेव दास महाराज एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक को शामिल किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत