ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण को बताया शीर्ष प्राथमिकता*
प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर -
आज दिनांक - 22.11.2025
*ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण को बताया शीर्ष प्राथमिकता*
पटना, दिनांक — आज ग्रामीण कार्य मंत्री माननीय अशोक चौधरी जी ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। विभाग पहुंचने पर अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मंत्री ने कहा कि “ग्रामीण सड़कों का तीव्र विकास और गांवों तक विकास योजनाओं की समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र बिहार की आर्थिक प्रगति का आधार है, इसलिए सड़कों, पुल–पुलियों और नई कनेक्टिविटी योजनाओं का निर्माण विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने याद दिलाया कि “पिछले वर्ष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत हुई—7 वर्ष का मेंटेनेंस पॉलिसी, बारहमासी सड़क निर्माण, तथा नए टोलों की कनेक्टिविटी जैसी योजनाएं हमने चुनाव से पूर्व अधिकतम स्थानों पर शुरू करने का प्रयास किया।”
मंत्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष बिहार में लंबे समय तक हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका, जिससे प्रगति प्रभावित हुई। “अब हमारी चुनौती इन सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में धरातल पर उतारने की है, और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे,”
आगे की कार्ययोजना पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक फ्लो को देखते हुए कई स्थानों पर सिंगल लेन सड़कों का दोहरीकरण आवश्यक हो गया है—विशेषकर जिले से ब्लॉक तथा ब्लॉक से पंचायत मुख्यालय तक जाने वाली सड़कों पर। नए वित्तीय वर्ष की योजनाओं का चयन और दोहरीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि “ग्रामीण सड़कों को सशक्त बनाना, उन्हें आर्थिक समृद्धि की रफ्तार से जोड़ना और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्थायी व गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना विकसित करना—इन्हीं उद्देश्यों के साथ विभाग आगे बढ़ेगा।”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें