वंदे मातरम यह एकता का मंत्र है... नरेंद्र भाई वडगांवकर.*
प्रिय भारतवासियों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर
7 नवंबर 2025
*वंदे मातरम यह एकता का मंत्र है... नरेंद्र भाई वडगांवकर.*
===============
*वंदे मातरम गीत रचना के डेढ़ सौ साल पूरे हुए इस उपलक्ष में जलगांव (महाराष्ट्र ) के रोटरी क्लब ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.*
*इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय युवा योजना के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र भाई वडगांवकर थे. "वंदे मातरम सार्ध शती एवं भारत जोड़ो"hai इस विषय पर नरेंद्र भाई जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, भारत की भाषा , प्रांत एवं धर्मो मे विविधता है , पर वंदे मातरम ऐसा मंत्र की भारत की एकता, अखंडता और संस्कृति को जोड़ के रखता हैं. नरेंद्र भाई जी ने कहा कि, मुझे डॉ एस एन सुब्बाराव (भाईजी ) जी के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्य करने का मौका मिला. उनके ही कारण मेरे व्यक्तित्व को बढ़ावा मिला और सामाजिक कार्य की दिशा मिली . नरेंद्रभाईजी ने अपने अनुभव को बताते हुए सभी को प्रेरित किया.*
*कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम इस गीत से हुई .जलगांव रोटरी क्लब के अध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी जी ने नरेंद्र भाई जी को सुत की माला पहना कर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. गिरीश कुलकर्णी जी ने वंदे मातरम गीत का डेढ़ सौ वर्ष का सफर विडियो फिल्म के माध्यम से सभी को दिखाया. इस अनोखे कार्यक्रम में सभी सहभागियों ने अपने अपने अंगूठे को तिरंगा रंग लगाकर ठसो के माध्यम से वन्दे मातरम का चित्र बनाया.*
*कार्यक्रम के आखिरी में नरेंद्र भाई ने सभी को "एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान" इस गीत को बहुत ही जोश पुर्ण गवाया. डॉ पराग जहागिरदार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव सुभाष अमलनेरकर , पूर्व प्रांतपाल डॉ चंद्रशेखर सिकची , पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र ढाके, कॅप्टन मोहन कुलकर्णी , डॉ प्रदीप जोशी , एडवोकेट प्रवीणचंद्र जंगले , किशोर मंडोरा, संदीप शर्मा, डॉ तुषार फिरके, डॉ जयंत जहागीरदार आदि मान्यवर और रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी , सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित थे..*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें