वित्तीय साक्षरता समावेशन एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन*

 *वित्तीय साक्षरता समावेशन एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन*



यूथ एजेंडा

रिपोर्ट अनमोल कुमार

                                  

बिहटा ( पटना) । एक्सेस डेवेलपमेंट सर्विसेज,पटना के द्वारा व्यापक स्तर पर फील्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत बिहटा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन में विभिन्न बैंकों के बीसी सखी, बैंक सीएसपी ग्राहक सेवा केंद्र,बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं,गणमान्य नागरिक सहभागिता दर्ज कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र समन्यवक बबलु कुमार के द्वारा किया जा रहा है। उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ’’वित्तीय समावेशन के महत्व’’ पर जोर देना उन्हें बैंक खातों के रखरखाव, बीमा, बचत और ’’साइबर अपराधों से बचने के तरीकों’’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत

बैंक खातों के प्रकार के साथ साथ योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही केवाईसी, डेबिट/क्रेडिट/प्रीपेड कार्ड,एटीएम का उपयोग,बैंक पासबुक और स्टेटमेंट,डीईए फंड,डिजिटल बैंकिंग,ऋण की सुविधाएं,सरकारी योजनाओं सब्सिडी,शिकायत निवारण,फंड ट्रांसफर करने के तरीके बताए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीविका महिला ग्राम संगठन के सहयोग के साथ साथ जीविका कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुक कीपर कौशल्या देवी, सीएम राधिका देवी,संगीता देवी,बैजन्ती देवी समेत ग्राम महिला संगठन के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत