एस यू कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पदक 🌺🌺

 एस यू कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पदक 🌺🌺


----

यूथ एजेंडा के लिए दनियावां(पटना) से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट🌸🪷

----

दनियावां(पटना).पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,पटना की अंगीभूत इकाई एस यू कॉलेज, हिलसा के छात्रों के द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज, बाढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया।पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में कॉलेज के एथलीटों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एस यू कॉलेज के छात्रों ने सब का ध्यान आकर्षित किया एवं चार पदक भी हासिल किया जिसमें दो रजत एवं  दो कांस्य शामिल है। ए एन एस कॉलेज, बाढ़ के मैदान में संपन्न इस प्रतियोगिता में छात्रों ने स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. रविन्द्र  साह के मार्गदर्शन में बेहतरीन तैयारी का परिचय दिया। स्पोर्टस सहायक आलोक कुमार सिंह एवं सुजीत कुमार का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा। रविकांत कुमार 800 मीटर में कांस्य एवं 1500 मीटर में रजत पदक, आयुष कुमार ने 110 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक एवं करण राज ने 200 मीटर में कांस्य हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए एस. यू. कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि छात्रों का यह प्रदर्शन कॉलेज के लिए गर्व की बात है और सभी को लडडू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। पूरे महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों व शिक्षा कर्मियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत